फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों के स्थाई पुनर्वास को लेकर धारचूला से पिथौरागढ़ तक निकाली जाएगी पदयात्रा - हरीश धामी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विधायक हरीश धामी डीएम को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी आपदा पीड़ितों के स्थायी पुनर्वास को लेकर धारचूला से पिथौरागढ़ तक पैदल यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि बेघर लोगों के लिए 21 दिन के भीतर अस्थायी रिलीफ कैंप में प्रबंध नहीं किया और लापता लोगों को 15 दिन के भीतर मृत घोषित कर प्रभावित परिवारों को राहत पैकेज नहीं दिया गया तो वे शीघ्र आपदा प्रभावितों के साथ पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद देहरादून मुख्यमंत्री आवास में उपवास करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक हरीश धामी ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 15 दिन के भीतर आपदा पीड़ितों का पुनर्वास करने की मांग की। कहा आपदा में दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग बेघर हो गए थे। चार माह बीतने के बाद भी आपदा पीड़ितों को राहत नहीं मिली है। कोरोना काल में लोगों की उचित व्यवस्था न होने से इनकी आर्थिक, मानसिक स्थिति खराब होने के साथ ही स्वास्थ्य पर बुुरा असर पड़ रहा है।
जाड़ा शुरू होने के बाद यहां की स्थिति और ज्यादा खराब हो रही है, जिस कारण आपदा पीड़ित अब इन सरकारी भवनों में रहने में असहज हैं। विधायक धामी ने कहा कि लापता लोगों की मजिस्ट्रेट जांच की जाए। 15 दिन में प्रक्रिया पूर्ण कर इन्हें मृत घोषित कर मुआवजा दिया जाए। कहा कि आपदा प्रभावितों का पुनर्वास 15 दिन के अंदर किया जाए और आपदा प्रभावितों का पुनर्वास 21दिन के अंदर किया जाए। तय समय तक मांग पूरी नहीं होने पर धारचूला से पिथौरागढ़ तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इ इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जगत महर, जगदीश बिष्ट, जगदीश देवली, जीवन, विक्रम बिष्ट समेत कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें