फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलमा छिलासों के आपदा प्रभावितों का राहत राशि लेने से इनकार

Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजते छलमा छिलांसों के आपदा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छलमा छिलासों के आपदा प्रभावितोें ने सरकार की ओर से मिली आपदा राहत राशि को नाकाफी बताते हुए लेने से मना कर दिया है। उन्होंने मानकों के अनुसार राहत राशि नहीं देने पर मवेशियों के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सरकार ने छलमा छिलासों के आपदा प्रभावितों को प्रति परिवार एक लाख एक हजार नौ सौ रुपये राहत राशि के तौर पर देने का निर्णय लिया था। जब प्रशासन ने राहत राशि बांटनी चाही तो प्रभावितों ने लेने से मना कर दिया। प्रभावितों का कहना था कि वर्ष 2013 की आपदा में तत्कालीन सरकार ने प्रत्येक परिवार को मकान एवं संपत्ति का पूरा मुआवजा दिया, लेकिन वर्तमान सरकार आपदा प्रभावितों के साथ मजाक कर रही है। इस राशि से एक कमरा भी नहीं बनाया जा सकता है।

प्रभावितों का कहना है कि यदि उन्हें उचित मुआवजे की राशि नहीं दी गई तो प्रभावित परिवार जानवरों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे। मंगलवार को आपदा प्रभावितों ने प्रकाश गुंज्याल, विजय फिरमाल, जगत वर्मा, अशोक गुंज्याल की अगुवाई में तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में राजेंद्र लाल, सुरेश राम, विमला देवी, हंसा देवी, कमला देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें