फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारों और बुजुर्गों का सहारा बनी रेड क्रॉस सोसायटी

विज्ञापन
वड्डा में रेकक्रास सोसाइटी भूखे जानवरों को खाना खिला रही है। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। वड्डा क्षेत्र में रेडक्रास सोसायटी सराहनीय कार्य कर रही है। सोसायटी के सदस्य लॉकडाउन में बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और निराश्रितों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। सोसायटी की इस पहल की लोगों ने सराहना की है। सोसायटी वड्डा क्षेत्र में 22 मार्च से आवारा कुत्तों, गायों को भोजन उपलब्ध करा रही है। साथ ही निराश्रित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी कर रही है। इसके साथ लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के लिए जागरूक भी कर रही है। सोसायटी के लोग वड्डा क्षेत्र सहित कई अन्य हिस्सों में सेनेटाइजर का छिड़काव भी कर रहे हैं। सोसायटी की पहल की लोगों ने सराहना की है। टीम में चंचल प्रसाद, भूपाल सिंह, संदीप गिरी, सूरज चंद, शंकर लावड, किशन सिंह शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें