फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चंद्रा पंत ने उठाई मांग, लॉकडाउन में बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को घर लाया जाए

विज्ञापन
विधायक चंद्रा पंत - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। स्थानीय भाजपा विधायक चंद्रा पंत ने लॉकडाउन में बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को वापस घर लाने की मांग की है। बुधवार को सीएम को भेजे पत्र में विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि लॉकडाउन में सीमांत के सैकड़ों युवा मुंबई, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल, राजस्थान, बंगलुरू सहित कई अन्य बाहरी राज्यों में फंसे हैं। कहा लॉकडाउन के कारण उनके पास रोजगार भी नहीं है। इससे उनको भरण पोषण में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने सीएम से फंसे हुए युवाओं को घर पहुंचाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें