फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: .चंपावत में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Fri, 25 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 26 सितंबर को जिले में भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने जिले वासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। डीएम मनीष कुमार ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त सड़कों और पर्वतीय मार्गों पर आवाजाही न करने की अपील की। नदी, गधेरे, नाले और घाटियों के किनारे जाने से भी लोगों को बचने की सलाह दी गई है। शारदा नदी समेत जिले की अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। आपात स्थिति में नागरिकों से संबंधित हेल्पलाइन और दूरभाष नंबरों पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। इधर सचिव आपदा प्रबंधन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें