फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहली नवंबर से हटा बनबसा बैराज पर लगा रेडअलर्ट

Sun, 01 Nov 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा बैराज पर पिछले पांच माह से चला आ रहा रेडअलर्ट रविवार पहली नवंबर से हटा लिया गया। अब नदी और नदी तट पर जाने, मछली मारने, छान लगाने आदि पर मनाही नहीं रहेगी। इन दिनों शारदा नदी का जलस्तर भी कम होने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को नदी का जलस्तर 18199 क्यूसेक रहा। धीरे-धीरे अब नदी का जलस्तर और कम होगा। बाढ़काल (फ्लड सीजन) के दौरान बनबसा बैराज पर पहली जून से 31 अक्तूबर तक रेडअलर्ट जारी रहा। इस दौरान शारदा नदी, नदी तट, छान लगाने, मछली मारने और नदी तट पर सब्जियां उगाने आदि पर पूरी तरह रोक रहती है। शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज पर से चार पहिया वाहनों का संचालन भी रोका जाता है। पहले बैराज पर 15 जून से 15 अक्तूबर तक रेडअलर्ट किया जाता था। लेकिन वर्ष 2013 के बाद से बैराज पर पहली जून से 31 अक्तूबर तक बैराज पर रेडअलर्ट किया जाने लगा। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में 18 जून को आई भीषण बाढ़ के बाद से बैराज पर रेडअलर्ट का समय पहली जून से 31 अक्तूबर तक कर दिया गया है। वर्ष 2013 में 18 जून को आई बाढ़ के बाद शारदा नदी का जलस्तर बनबसा में 548000 क्यूसेक से अधिक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें