फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्रा अपूर्वा आरडी परेड में होंगी शामिल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में आरडी परेड में शामिल होने वाली छात्रा अपूर्वा प्राचार्य और एनएसएस नोड? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एनएसएस स्वयंसेवक और पिथौरागढ़ महाविद्यालय की छात्रा अपूर्वा दीक्षित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी। वह एमएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान की छात्रा हैं। एनएसएस की नोडल अधिकारी डॉ. सरोज ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए महाविद्यालय से दो विद्यार्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ था। नैनीताल में हुए दूसरे दौर की प्रक्रिया में अपूर्वा का चयन हुआ। दिसंबर में आगरा में अंतिम चयन प्रक्रिया हुई। उसमें उत्तराखंड से 14 छात्र शामिल हुए थे। इनमें गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के एकमात्र अपूर्वा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें