फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से धधक रहे हैं घनधूरा के जंगल, धुंध छाई

विज्ञापन
घनधूरा के जंगल में लगी आग से फैली धुंध। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कड़ाके की ठंड के बाद भी कस्तूरी मृग वन्य विहार क्षेत्र घनधूरा के जंगल चार दिनों से धधक रहे हैं। आग के कारण डीडीहाट के दर्जनों गांवों में धुंध छाई है। लगातार आग लगने से हिमालयी क्षेत्र की तलहटी पर छाई धुंध नहीं हट सकी है। वन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए दो टीमें क्षेत्र में भेज दी हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट के दूनाकोट क्षेत्र से लगे घनधूरा वन क्षेत्र में पिछले चार दिनों से भयंकर आग लगी है। कड़ाके की ठंड के बाद भी जंगलों में भीषण आग लगने से इस क्षेत्र में शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। अस्कोट मृग वन्य विहार क्षेत्र में पड़ने वाले घनधूरा क्षेत्र के तीन से पांच अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगी है। आग लगने से धुएं के गुबार निकल रहे हैं। सारा धुआं इस जंगल से लगे दर्जनों गांवों में फैल गया है। इससे धुएं की परत धुंध के रूप में नजर आ रही है। अस्कोट के वन रेंजर आरएस बिष्ट ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दो टीमों को क्षेत्रों में भेजा गया है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने राजस्व टीम को ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं जो जंगलों में जाकर शिकार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें