पिथौरागढ़ में उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिका
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की शनिवार को कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विक्रम सिंह रौतेला को अध्यक्ष और कमलेश जोशी को सचिव चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
शनिवार को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला महामंत्री विजेंद्र लुंठी, फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री जितेश पंत और उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के संरक्षक एमसी जोशी की देखरेख में चुनाव हुए।
अध्यक्ष, सचिव के अलावा सुंदर सिंह मर्तोलिया को उपाध्यक्ष, देवराज सिंह कन्याल को कोषाध्यक्ष, योगेेंद्र बोहरा को संगठन मंत्री, कवींद्र सिंह वल्दिया को संप्रेक्षक, प्रतिभा बोहरा को संरक्षक, नवल चौधरी, हरीश मखौलिया, विपिन पंत को कार्यकारिणी सदस्य और पारस कापड़ी को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।