फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे जाम की वजह

Fri, 24 Oct 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग बाजार में जाम में फंसे यात्री वाहन। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से बाजार में लगने वाले जाम में फंसे यात्री और राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी मुख्य बाजार में जाम से यात्री बेहाल रहे। लोग घंटों वाहन में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पुराने बाजार क्षेत्र में लोग सड़क के दोनों तरफ वाहनों को पार्क कर रहे हैं। कई वाहन बेतरतीब खड़े किए जा रहे हैं जो जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं। जाम में अस्पताल जाने वाले मरीजों के वाहन भी फंस रहे हैं। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के पुलिस प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत का कहना है कि पुरानी बाजार में सड़क के दोनों ओर प्राइवेट वाहनों को पार्क किया जा रहा है। इस वजह से जाम लग रहा है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को भी इससे परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या का उचित समाधान करने की मांग की है। वहीं कोतवाल नरेश गंगवार का कहना है कि यातायात व्यवस्थित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों व होम गार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। दीपवाली पर लोगों की आवाजाही बढ़ने से वाहनों का दबाव बढ़ा है और इसे जल्द व्यवस्थित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें