थल(पिथौरागढ़)। कस्बे में 13 नवंबर को कलश यात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। रामलीला कमेटी के संरक्षक गजेंद्र सिंह जंगपांगी ने बताया कि ढोल-नगाड़ों के साथ बालेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि थल की रामलीला 98वें वर्ष में प्रवेश करेगी। इसकी सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने लोगों से रामलीला का आनंद लेने की अपील की है।