फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिवाली पर घर लौट रहे नेपाल निवासी की रास्ते में मौत

Tue, 10 Nov 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में दिवाली के लिए भारत से घर लौटते समय मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बैतड़ी के पाटन नगर पालिका 6, भिटा गांव निवासी 53 वर्षीय हरीश भंडारी भारत से महेंद्र नगर के रास्ते बस में अपने घर लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले पाटन में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें बेहोशी की हालत में पाटन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें वहां से बैतड़ी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गया है। हरीश भारत में रोजगार कर दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस घटना से उनके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें