पिथौरागढ़ में बुजुर्ग कलाकारों की रामलीला में राज्याभिषेक का दृश्य। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चल रही बुजुर्ग कलाकारों की रामलीला संपन्न हो गई है। अंतिम दिवस सीता की अग्नि परीक्षा, हनुमान को दूत बनाकर भरत के पास नंदीग्राम भेजने, भगवान रामचंद्र का सीता और लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण, निषादराज के साथ अयोध्या लौटने और राजतिलक के दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला की मुख्य अतिथि महापौर कल्पना देवलाल रहीं। उन्होंने वरिष्ठ कलाकारों की ओर से आयोजित रामलीला मंचन को सराहनीय बताया और भविष्य में भी पूरा सहयोग देने की बात कही। वहां रामलीला प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा, शिवराज अधिकारी, दयानंद भट्ट, ललिता प्रसाद जोशी, पुष्कर दत्त, नवीन भट्ट आदि वरिष्ठ कलाकार उपस्थित रहे। संवाद