फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाईगंगोली में किसानों को बांटे पावर ट्रिलर

Sat, 19 Apr 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली में पावर ट्रिलर के साथ किसान। संवाद
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) । बासुकीनाग कृषक उत्पादन संगठन नायल गंगोलीहाट के किसान सुविधा केंद्र गणाईगंगोली की ओर से काश्तकारों को अनुदान में पावर ट्रिलर मुहैया कराए जा रहे हैं। संगठन की ओर से विकासखंड के विभिन्न गांवों में किसानों को बीज, खाद, दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। संगठन से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। सीईओ मोहन जोशी ने बताया कि नाबार्ड से वित्त पोषित आईएफएफडीसी के तकनीकी सहयोग से एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन में संगठन का गठन किया गया है जो क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है। संगठन के अध्यक्ष दीपक महरा किसानों को तकनीकी सुविधा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें