फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा गिरने से झील बनी रामगंगा

विज्ञापन
भारी भूस्खलन से मलबा गिरने से रामगंगाद में झील बन गई, इससे नदी का प्रवाह धीमा हो गया है। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम से हो रही बारिश के कारण हरड़िया नाले में गट घोरगाड़ी और सुकतोली गांवों की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस कारण लाखों मीट्रिक टन बोल्डर और मलबा रामगंगा में गिर गया है नतीजतन नदी का प्रवाह धीमा हो गया है। नदी में मलबा गिरने से रामगंगा 30 फुट गहरी 700 मीटर लंबी झील में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

तल में मलबा पटने के कारण रामगंगा हरड़िया से नीचे नाचनी फल्याटी और रिगुनिया तक दो मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाए गए तटबंध के आधे हिस्से तक मलबा भर गया है। हरड़िया वैली ब्रिज मलबे से मात्र 10 फुट ऊपर है। हरड़िया नया बस्ती में थल-मुनस्यारी सड़क वाहनों और राहगीरों के खतरनाक बनी हुई है। पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। दिल्ली-मुनस्यारी रोडवेज बस आगे नहीं जा पा रही है। बस नाचनी में ही खड़ी करनी पड़ रही है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को हरड़िया का निरीक्षण किया जाएगा। जो भी सुरक्षा के उपाय होंगे, इसके लिए उपाय किए जाएंगे।
-अनिल कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी मुनस्यारी।
पुल मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। दर्जनों गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाले सौन पट्टी क्षेत्र में पुल की दीवार में आई दरार एक साल बाद भी ठीक नहीं की गई है। पूर्व बीडीसी सदस्य रमेश चंद ने कहा कि बडारी, कांटेबोरा, बोनकोट मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क का मलबा और पानी बहकर केनखोला गांव में पहुंच रहा है जिससे उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है और पेयजल योजना दूषित हो रही है।
विज्ञापन

लोनिवि अधिकारियों से मोटर पुल में दरार आने की शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दरार आने से गांव में राशन के वाहन, एंबुलेंस सहित स्कूल वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण गोविंद सौन, दिगंबर भंडारी, नारायण भंडारी, उमेश सिंह, अनिल सौन, रविंद्र कुमार, ललित सौन ने पुल को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें