फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह दो दिन में मुनस्यारी पहुंचा डीएम का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बिना प्रतिस्थानी शिक्षकों के आए शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं करने का डीएम का आदेश एक माह दो दिन बाद मुनस्यारी पहुंचा। हालांकि इससे पहले ही शिक्षा विभाग ने बिना प्रतिस्थानी के कई शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के दौर में सरकारी विभागों के इस हाल पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने 25 जून को डीएम से मुलाकात कर पत्र दिया था कि बिना प्रतिस्थानी के एक भी शिक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया जाए। डीएम की ओर दिए गए आदेश की प्रति मुख्य शिक्षाधिकारी पिथौरागढ़ के कार्यालय से होते हुए 27 जुलाई को मुनस्यारी पहुंची है।
खंड शिक्षाधिकारी हेम चंद्र कश्यप ने विकासखंड के प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर बिना प्रतिस्थानी के शिक्षकाें को कार्यमुक्त नहीं करने पर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। खंड शिक्षाधिकारी के आदेश की प्रति मिलने पर जिला पंचायत सदस्य ने आश्चर्य जताया है। कहा है कि अब जब एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है तब इस आदेश का कोई औचित्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन

मर्तोलिया ने कहा कि वह नैनीताल एवं देहरादून जाकर मुनस्यारी, धारचूला में शिक्षकों के रिक्त पदों और इस बीच हुए स्थानांतरण का मामला पुरजोर ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हुई तो जनता को साथ में लेकर आंदोलन किया जाएगा। डीएम डॉ. आशीष चौहान का कहना है कि एक माह बाद आदेश पहुंचने की जानकारी नहीं है। इसे देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें