रमेश को अध्यक्ष, अशोक और कृष्णा को बना उपाध्यक्ष
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह समिति की कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारचूला (पिथौरागढ़)। श्री राम मंदिर जन्मभूमि में दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए धारचूला नगर और खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। धारचूूला नगर के लिए रमेश नपलच्याल को अध्यक्ष, अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल को उपाध्यक्ष, राजेश्वरी को मंत्री, मोहन जोशी को हरीश धामी, लक्ष्मी परमार, राधा बिष्ट को सह मंत्री, बसंत कोठारी को कोषाध्यक्ष, बसंत कोठारी कार्यालय प्रमुख, राकेश को मीडिया प्रभारी, साहित्य प्रमुख पान सिंह धामी, उर्मिला, उर्मिला कुटियाल बनाया गया।
पवन धामी, गगन सिंह धामी, कल्याण सिंह कुंवर,लीला कुंवर, राधा मर्तोलिया,दुर्गेश कुमार, भगवती नबियाल, आलोक धामी, मोहन बहादुर को सदस्य बनाया गया। धारचूला खंड के लिए भुवन चंद को अध्यक्ष, घनश्याम पंत को उपाध्यक्ष, बसंत भट्ट मंत्री ,लक्ष्मीकांत भट्ट को सहमंत्री, भूपाल शंकर को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र को कार्यालय प्रमुख, नीरज पंत को मीडिया प्रभारी, प्रेम, लक्ष्मण, निर्मल चंद, को साहित्य प्रमुख और पूरन ग्वाल, राज आगरी, सुरेश भट्ट, रोहित खाती, रमेश ठगुन्ना, मदन ठगुन्ना, नरेश बोरा को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर जिला प्रचार प्रमुख दुर्गा सिंह धामी, बौद्धिक प्रमुख मोहन जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
-----------------------------------
फोटो विवरण-30पीटीएच03 पी- राम मंदिर जन्मभूमि में दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए कार्यका रणी का गठन किया गया।