फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारीगांव आर मुनड़ी गांव में बनेगा राम मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। भंडारीगांव और मुनड़ी गांव के पास रामगंगा नदी के किनारे राम मंदिर की स्थापना की जाएगी। मंदिर बनने से पूर्व शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन केदारेश्वर महादेव मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापना की जाएगी। राम मंदिर बनाने को लेकर 2019 में पुरुषोत्तम गिरि महाराज के गुरुप्रयागराज गिरि महाराज ने पहल शुरू की थी। यहां पर 7.40 लाख रुपये से राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पुरुषोत्तम गिरि महाराज बीठौमियां राजपुराजी जिला पटियाला के निवासी हैं। लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान भंडारीगांव मनोज चंद, विजय चंद, राकेश चंद, प्रेम भट्ट, दीपक कार्की, राजू खोलिया, हंस पाल, संजय वर्मा, जगदीश कापड़ी, कुंदन बोरा, विवेक चंद, विनोद चंद, राम सिंह, भवान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें