मुनस्यारी में हाथरस की घटना में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। माटी संगठन ने हाथरस में दुष्कर्म की पीड़िता को न्याय देने की मांग की है। संगठन ने पीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन की मल्लिका विर्दी के नेतृत्व में महिलाओं ने टैक्सी स्टैंड में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने पीड़िता को न्याय दिलाने में देरी की। सच को छुपाया गया। उन्होंने कहा कि मामले का सच यूपी सरकार को देश को बताना होगा। प्रदर्शन में रेखा रौतेला, बसंती रावत, हीरा देवी, सुंदरी देवी, लीला पांडे, कमला पांडे, सीता देवी आदि शामिल रहीं। इसके बाद प्रधानमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजा।