धारचूला में बैठक करते रं संस्था के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में 10 जनवरी को रं ल्वो दिवस (रं भाषा दिवस) और 12 जनवरी को हाफ मैराथन (रं ज्यंगमोथन) होगी। आयोजनों को लेकर रं कल्याण संस्था और रं यूथ फोरम ने रूपरेखा तय की।
रं संग्रहालय में बुधवार को संस्था की बैठक हुई जिसमें रं कल्याण संस्था और रं यूथ फोरम के पदाधिकारियों ने रं म्यूजियम में वॉलीबाल, रं ल्वो दिवस (रं भाषा दिवस) और रं हाफ मैराथन (रं ज्यंगमोथन) को लेकर चर्चा की। संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली ने बताया कि सात और आठ जनवरी को वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने कहा कि नंदन न्यास 10 जनवरी को रं ल्वो दिवस (रं भाषा दिवस) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दारमा, चौदास, व्यास और नेपाल के शौका समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में छलिया नृत्य की झांकी प्रस्तुत करेंगे। बैठक में रं लिपि को लेकर भी चर्चा की गई।
ज्यंगमोथन के कोऑर्डिनेटर पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल ने कहा कि 12 जनवरी को हाफ मैराथन होगी। दौड़ के प्रायोजक नमामि गंगे, जल जीवन मिशन, उत्तराखंड पॉपुलेशन कंट्रोल बोर्ड और रं संस्था होगी। 21 किमी हॉफ मैराथन ओपन श्रेणी में विजेताओं को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में अशोक नबियाल, धर्मेंद्र गर्ब्याल, दिनेश चलाल, हरीश कुटियाल, निहारिका गर्ब्याल, प्रेमावती कुटियाल, बिंदु रोंकली, उर्मिला गुंज्याल, मोनती गर्ब्याल आदि मौजूद थे।