फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण पर रैली निकाली

Wed, 14 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के तत्वावधान में एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें 11 विद्यालयों के लगभग एक हजार विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बीएड प्रशिक्षुओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान सदर में मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एसडीएस कॉलेज के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पंत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंजू लुुंठी ने कहा कि हमें ऊर्जा संरक्षण पर वृहद जनजागरण करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि हमें ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाने के साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा। डा. इंद्र सिंह मेहता, उरेडा के परियोजना अधिकारी एके शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार ने भी विचार रखे।

ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पारस पंत को प्रथम, कमला कलखुड़िया को दूसरा और सोनाली को तीसरा स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में शबनम खान प्रथम, प्रियांशु उप्रेती द्वितीय, रमेश कुमार तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में मोहित कार्की प्रथम, निर्मला महर द्वितीय, ललिता राइपा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को क्रमश: 1000, 800 और 500 रुपए की नकद धनराशि के साथ प्रतीक चिन्ह दिए गए। संचालन जीवन सिंह धामी ने किया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह खाती, संतोष शाह, बीएस बिष्ट, एलपी जोशी, अशोक मेहता, गीता कोहली, गणेश दत्त शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें