फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली

Sun, 30 Apr 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियां दूर करने की मांग के लिए पूर्व सैनिकों ने रविवार को पिथ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियां दूर करने की मांग के लिए पूर्व सैनिकों ने रविवार को नगर में रैली निकाली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि यदि उनकी मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने नगर में रैली निकाली। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजे। इसमें बताया कि ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग के लिए पूर्व सैनिक कई साल से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की गई है। इससे पूर्व सैनिक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संशोधित ओआरओपी की विसंगतियों को दूर कर सरकार को पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। मांग पत्र में बताया गया कि यदि पूर्व सैनिकों की मांग नहीं मानी गई तो सभी सैनिक सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सेना पदक विजेता दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, भूपेंद्र सिंह, नारायण सोराड़ी, राजेंद्र जोरा, दीवान चंद शाही, बहादुर सिंह कोरंगा, सुरेंद्र चंद, उमेश फुलेरा सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें