फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया गया सोर वैली स्कूल का वार्षिकोत्सव

Sun, 30 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सोर वैली पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ के वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चे को पुरस्कृत करते पूर्व न्यायाध
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोर वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रफुल्ल चंद्र पंत रहे। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर खुशी जताकर छात्र-छात्राओं को जीवन में परिश्रमपूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदना और स्वागत गीत के साथ की गई। दर्शकों ने छात्रों के योगाभ्यास को खूब सराहा। विद्यालय की निदेशक डॉ. उमा पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बेहतर शिक्षा देना है। अतिथियों ने विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मौजूद जिला जज सहदेव सिंह, पूर्व आयकर आयुक्त लक्ष्मी नारायण पंत, विद्यालय की चेयरमैन स्तुति, डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक हेमंत पांडेय, डॉ. परमानंद चौबे, दया पंत आदि ने भी बच्चों और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया।


उत्कृष्ट छात्रों के अभिभावक सम्मानित

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ग्लोरियल इंटर कॉलेज में सम्मान कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल और पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 बच्चों के अभिभावकों को स्व. कमला नेहरू पुरस्कार की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के नए भवन का भी उद्घाटन भी किया गया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक रेखा कापड़ी, पूरन खोलिया, बलवंत बोरा समेत कई अभिभावक, शिक्षक, बच्चे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें