पिथौरागढ़। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी संबंधित विभागों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को बर्फबारी की स्थिति में सड़केें अवरुद्ध होने पर पोकलैंड और जेसीबी मशीनें तत्काल तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गोदामों में पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण और अस्पतालों में दवा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद