फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बनी बारिश, गंगोलीहाट में मकान टूटा

Thu, 03 May 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/गणाईगंगोली/धारचूला/नाचनी
विज्ञापन
गणाईगंगोली के फडियाली में घरों के पास पटा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। बुधवार की बारिश से गंगोलीहाट में दो लोगों का संयुक्त मकान टूट गया। गणाईगंगोली के फडियाली में घर के पास मलबा पट गया। धारचूला के गोठी में आंधी से आम और लीची के फलों को 90 प्रतिशत नुकसान हुआ है। नाचनी के तेजम में एक दुकान में पानी घुस गया।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश से गंगोलीहाट के बनेला गांव निवासी नर सिंह पुत्र तेज सिंह, भगत सिंह पुत्र तुला सिंह का मकान टूट गया। इन दोनों परिवारों ने गांव में ही अन्य जगह शरण ले रखी है। घटना के समय घर के लोगों के घर से बाहर होने से हादसा बच गया। प्रभावितों ने आपदा कंट्रोल रूम में मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी है। गणाईगंगोली से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम फडियाली गांव में भाष्कर आगरी और जीत राम के घर के पास नायल की निर्माणाधीन सड़क का मलबा पट गया। इन लोगों ने बताया कि लोनिवि को पहले ही खतरे के संबंध में सूचना दे दी थी, लेकिन कोई उपाय नहीं किए गए। कहा कि अब भी सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो मकानों को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं, बुधवार देर शाम धारचूला में आई आंधी से गोठी में पार्वती देवी पत्नी पुष्कर सिंह के बगीचे में आम और लीची की कई टहनियां टूट गई। आम और लीची के बौर झड़ गए। पेड़ों में 10 प्रतिशत ही फल रह गए हैं। उधर, छारछुम निवासी छोरी देवी का आम का पेड़ आंधी के दौरान टूट गया। वहीं बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे धारचूला बाजार में टूनी और नीम के प्रजाति के 6 पेड़ टूट गए। गनीमत रही कि पेड़ सड़क पर नहीं गिरे। पेड़ सड़क से ऊपर पहाड़ी पर अटके हैं। नाचनी के तेजम में बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश हुई, इससे खुशाल सिंह की दुकान में पानी घुस गया।
विज्ञापन


ऊंची चोटियों पर हिमपात
मुनस्यारी। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई। सुबह तक बर्फबारी होती रही। बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक मौसम ठीक रहा। 12 बजे से 3 बजे तक मध्यम गति की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें