रई धनौड़ा के जंगलों में लगी आग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से डेढ़ किमी दूर रई धनौड़ा के जंगल आग की चपेट में आ गए। फायर सीजन शुरू होने से चार माह पहले ही जंगलों में आग लगने की घटनाओं से वन विभाग भी सकते में है।
मंगलवार को रई धनौड़ा के जंगलों में आग लग गई। जंगल में आग लगने से दिन भर धुआं उठता रहा। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए भेज दिया है। जंगलों में आग लगाते कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद