फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा को बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का पुरस्कार

Sun, 07 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खलियाटॉप में 29 जनवरी से चले स्कीइंग प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से आइस संस्था ने प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रदर्शन के आधार पर राधा बोनाल को बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का पुरस्कार दिया गया। रंजीत सिंह को पहला, कुंदन टोलिया को दूसरा और करन सिंह को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने कहा कि मुनस्यारी में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब स्कीइंग प्रशिक्षण का एडवांस कोर्स भी शुरू किया जा सकता है क्योंकि समापन के दिन खलियाटॉप में फिर से हिमपात हो गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षक सुरेंद्र पंवार और बासु पांडे ने बताया कि यह प्रशिक्षण पहले 30 युवाओं के लिए कराया जाना था लेकिन पांच स्थानीय युवाओं ने भी स्कीइंग सीखने की इच्छा जताई थी। इस तरह यह संख्या बढ़कर 35 हो गई। समापन से दो दिन पहले पांच पर्यटकों ने भी स्कीइंग का आनंद उठाया। समापन अवसर पर युवाओं को प्रमाणपत्र दिए गए। स्थानीय प्रशिक्षक लक्ष्मण राम और खुशाल राम ने बताया कि हर युवा ने पूरी दिलचस्पी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। दस दिन तक युवाओं को स्कीइंग के बेसिक नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण संपन्न होने से युवाओं में खासा उत्साह है। पूरे दस दिन तक इलाके में मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें