फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र जोशी प्रांतीय अध्यक्ष और पंकज सनवाल महामंत्री बने

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के अष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में राजेंद्र प्रसाद जोशी प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए। वहीं पंकज सनवाल को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने की बात कही।
विज्ञापन

अधिवेशन का शुभारंभ पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ जोशी और आईटीआई अस्कोट के प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिवेशन में बतौर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित आनंद प्रकाश, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम बल्लभ जोशी, एमसी जोशी और बसंत बिष्ट की देखरेख में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ। संगठन के विभिन्न पदों के लिए दिन में एक बजे से मतदान शुरू हुआ। 2.30 बजे तक मतदान हुआ।
मतों की गिनती के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद प्रकाश ने शाम 4.30 बजे परिणाम घोषित किए। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद जोशी 161 मत लेकर विजयी रहे। अमरीश कुमार को 18 मत पड़े। प्रांतीय महामंत्री पद पर पंकज सनवाल 173 मतों के साथ विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी रविंद्र चौहान को सात मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओपी उनियाल 162 मतों के साथ विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र कांबोज को 14 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर पीके जोशी 91 मत लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी नवीन भोज को 88 मत पड़े। कुलदीप रावत को संयुक्त मंत्री और विनोद कोली को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजेताओं को शपथ दिलाई। सभी विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें