फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सिमलगैर में चल रहे हॉटमिक्स का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सिमलगैर बाजार के व्यापारियों ने यहां सड़क पर हो रहे हॉटमिक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठा काम रुकवा दिया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर मानकों के अनुसार हॉटमिक्स कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार और संबंधित विभाग के अभियंताओं से भी वार्ता की। तब जाकर हॉटमिक्स का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

रविवार को नगर के सिमलगैर बाजार में सड़क पर हॉटमिक्स का काम चल रहा था। व्यापारी चंद्र प्रकाश खत्री ने हॉटमिक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए काम रोकने की मांग उठाई। इस दौरान व्यापारी और ठेकेदार के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यापारी चंद्र प्रकाश का कहना था कि हॉटमिक्स के कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने इसे जनता के धन की बरबादी बताया। उन्होंने कहा कि जहां पर डामरीकरण किया गया है, वहां पर गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं।
इस दौरान हॉटमिक्स का काम रुक गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर व्यापार संघ शमशेर महर ने मौके पर पहुंचकर विरोध जता रहे व्यापारियों और ठेकेदार सहित विभाग के अभियंताओं से बातचीत की। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि सड़क में मानकों के अनुसार डामर की परत 30 मिमी होनी चाहिए। इसके बाद हॉटमिक्स का काम शुरू हुआ। व्यापार संघ अध्यक्ष का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। यदि गुणवत्तापूर्वक डामर नहीं हुआ तो जनता के धन की बर्बादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें