अस्कोट में धरना देते पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। संवाद
अस्कोट(पिथौरागढ़)। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ओर से सेवानिवृत्त फील्ड कर्मचारियों के सेवानिवृति लाभ, पेंशन, ग्रेज्युटी, नकदीकरण सहित अन्य अवशेष भुगतान की मांग को लेकर अस्कोट में तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिला अध्यक्ष नंद किशोर जोशी ने कहा कि आंदोलन को मांग पूरी नहीं होने तक जारी रखा जाएगा।
संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि आंदोलन के तीसरे दिन भी कोई विभागीय अधिकारी संज्ञान लेने नहीं आया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सभी पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार से अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। खंडीय शाखा के आंदोलन में विभिन्न जनपद और खंडों के पदाधिकारी समर्थन कर रहे हैं। धरना में खंडीय अध्यक्ष प्रयाग जोशी, खंडीय सचिव शंकर सिंह, सेवानिवृत्त फील्ड कर्मचारी लाल सिंह, कुंवर सिंह, मोहन सिंह, खड़क सिंह, त्रिलोक सिंह, गगन सिंह आदि मौजूद रहे।