फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवनदीप

Fri, 20 Nov 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलजीबी मेले की शाम पवनदीप और उसके परिवार के सदस्यों के नाम रही। संगीत से जुड़े इस परिवार के सदस्यों ने मंच पर एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। पवनदीप राजन ने अपना सबसे लोकप्रिय गाना ‘चल बेटा सेल्फी ले ले रे...... गीत गाया तो दर्शक अपनी सीटों पर झूमने लग गए। इसी गीत को पवनदीप ने द वायस इंडिया के फाइनल राउंड में गाया था। पवनदीप ने ‘यो मेरो उत्तराखंड महान’ गीत भी पेश किया। उनके पिता सुरेश राजन, बहन प्रियंका राजन और ज्योति राजन ने भी पवनदीप के साथ गीत पेश किए। पवनदीप अपने परिवार के अन्य सदस्यों ताऊ, चचेरा भाई समेत कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

जौलजीबी पहुंचने पर मेलाधिकारी पारितोष वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, दौलत पाल, व्यापार संघ महासचिव राजेंद्र पांगती, उपाध्यक्ष राजेंद्र बुर्फाल, कोषाध्यक्ष जाहिर हुसैन, समाजसेवी लीला बनग्याल, शकुंतला दताल, तहसीलदार आईबी मल आदि ने उनका स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत पवनदीप ने कहा कि पहाड़ के लोगों ने द वायस इंडिया बनने में उसकी पूरी मदद की थी। यहां के लोगों का कर्ज वह नहीं चुका सकता है। पवनदीप को सुनने के लिए धारचूला, पिथौरागढ़, डीडीहाट, बरम, बंगापानी, मदकोट, नेपाल से भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। पवनदीप ने मंच पर हिंदी और कुमाऊंनी के 15 गीत प्रस्तुत किए। जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। अब मेला समापन की ओर है। सरकारी तौर पर मेला 22 नवंबर को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें