पिथौरागढ़ में चिलकोटी भवन में आयोजित होली में नृत्य करतीं महिलाएं।
- फोटो : पिथौरागढ़
जिल मुख्यालय में बैठकी होली की धूम मची हुई। महिलाओं की बैठकी होली का भी दौर शुरू हो गया है।
शनिवार को जिला मुख्यालय बैंक रोड स्थित चिल्कोटी भवन में महिलाओं ने बैठकी होली का आयोजन किया। महिलाओं ने ‘घड़ा उठाई दे सिर पर रख दे, डगर बताई दे पनघट की...’। ‘सबके पिया होरी खेले मन लागो छ, उत मेरो पिया परदेश कब आवेगो’ समेत तमाम बोलों के साथ होली गायन और नृत्य किया। एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया।
बैठकी होली में माहेश्वरी चिल्कोटी, गीता चिल्कोटी, उमा चिल्कोटी, सरस्वती चिल्कोटी, रेनू कुंवर, विमला पंत, इंदू थापा, ऊषा पंत, कमला ओझा, मोनिका, कलावती लुंठी आदि मौजूद थे।