फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पुलवामा के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Feb 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ने 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में शहीद अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


संगठन के टनकपुर रोड स्थित कार्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष जगत सिंह सौन ने कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शहादत को पूरा देश हमेशा याद रखेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष इंद्र चंद रजवार, सचिव छवि लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष आन सिंह महरा, प्रचार-प्रसार सचिव पूरन सिंह रावत, बहादुर सिंह चौहान, जगत सिंह मेहता, कुंवर राम, भूपेंद्र सिंह, आरएन सिंह, डिगर सिंह, मनी राम, नवीन जोशी, पीतांबर दत्त आदि मौजूद थे।

हिंदू राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सूर्यवंशी के नेतृत्व में केएमवीएन के पास स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इस दौरान पुलवामा के शहीदों को याद कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान गौरव रावत, योगेश, राज, वर्ष, पंकज, राहुल चंद, लक्की लोहिया, अंकित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


धारचूला में नशा उन्मूलन अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विवेकानंद इंटर कॉलेज धारचूला, दानवीरा जसुली शौक्यानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले युवाओं को समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल माहरा, अध्यापक मनोज सिंह धामी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला के प्रधानाचार्य महेश जोशी, शकुंतला देवी, शिक्षिका कलावती गर्ब्याल, मोहित बिष्ट, योगेश चिराल, हिमांशु कांडपाल, दीवान सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें