फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुर्नवास को लेकर की डीएम से मुलाकात

विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात करते विधायक और जनप्रतिनिधि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। कहा आपदा के चलते तीन तहसीलों के कई गांव अब रहने लायक नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को धारचूला विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। इस दौरान विधायक धामी ने कहा कि बारिश ने धारचूला, मुनस्यारी और बंगापानी क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है। उन्होंने शीघ्र ध्वस्त पेयजल योजना, रास्ते, पैदल पुलिया, सड़क बांसबगड़ तटबंध निर्माण करने और आपदा प्रभावितों का विस्थापन करने की मांग की। विधायक ने कहा कि आपदा के कारण तीनों तहसीलों के कई गांव अब रहने लायक नहीं बचे हैं। हल्की से बारिश में बड़ी आपदा आ सकती है। उन्होंने सभी आपदा प्रभावितों का सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत शिविरों में रह रहे लोगों की समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने राहत केंद्रों में आपदा प्रभावितों को फोल्डिंग चारपाई, राशन, गर्म कपड़े और दैनिक उपयोग का सामान उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर बांसबगड़ के प्रधान दीपक जोशी, मदकोट नवीन, उमेश धामी, बहादुर सिंह, विजय कुमार, राजू धामी, संदीप धामी, भगत परिहार, जगत महर, पूर्व सैनिक चंचल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें