फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में रक्तदाताओं का सार्वजनिक सम्मान

Sun, 10 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सम्मानित किए गए रक्तदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना किसी दिक्कत के हर समय जरूरतमंदों को खून देने के लिए तैयार रहने वाले नगर के करीब 30 रक्तदाताओं का रविवार को सार्वजनिक रूप से सम्मान हुआ। संत निरंकारी मंडल ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन के पीछे मुख्य मकसद रक्तदाताओं का उत्साह बनाए रखने, नए रक्तदाताओं को प्रेरित करना था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केेएस मेहता और ब्लड बैंक के प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने रक्तदाताओं का सम्मान किया। कहा कि पिथौरागढ़ में कभी किसी मरीज को खून न मिलने से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान रक्तदाता और प्रेरक रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष महेश मखौलिया, एनएसएस के जिला समन्वयक डा. जेएस गढ़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, नरेंद्र बिष्ट, भुवन पांडे, दीपक तिवारी, रोहित ओझा, नवीन जोशी, जगदीश कापड़ी, महेश पाठक, पवन बिष्ट, त्रिभुवन कोहली, विक्रम वाल्मीकि, अमिता खनका, भूपेश पंत, शैलेश खर्कवाल समेत कई सम्मानित हुए। संत निरंकारी मंडल के शाखा संयोजक जोगेंद्र अरोड़ा ने सभी का आभार जताया। संचालन जीवन सिंह उत्साही ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें