फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने का विरोध जारी, मेडल वापस करेंगे पूर्व सैनिक

Wed, 25 Feb 2026 01:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के फैसले से नाराज पूर्व सैनिकों ने मेडल लौटाने की चेतावनी देकर आंदोलन तेज कर दिया है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में धरना देते पूर्व सैनिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने का फैसला वापस न होने से नाराज पूर्व सैनिक अब अपने मेडल सरकार को वापस करेंगे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अब उनके पास मेडल वापस कर सड़कों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पर्यावरण बटालियन के साथ ही प्रदेश और सीमांत जिले के पर्यावरण को बचाने के लिए इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।

पूर्व सैनिकों ने नौवें दिन भी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि हमें देश के साथ ही अपने प्रदेश और जिले की चिंता है। यही कारण है हमें पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के सरकार के गलत निर्णय के खिलाफ आंदोलन करना पड़ रहा है। लंबे समय बाद भी न तो सरकार ने हमारी सुनी है और ना ही प्रशासन ने। अब हम अपने मेडल डीएम कार्यालय में जमा कर सरकार को नींद से जगाएंगे। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि जब तक पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने का निर्णय वापस नहीं होगा, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। धरना देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें