फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त रास्तों और पानी की योजनाओं के सुधार के लिये सड़क पर पत्थर रखकर जताया विरोध

विज्ञापन
विभाग कक उपेक्षा के खिलाफ सड़क पर पत्थर रखकर जताया विरोध। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। बंगापानी क्षेत्र के धारीखेत गैला तोमिक सड़क का सर्वे के अनुसार निर्माण करने, सड़क कटिंग से हुई क्षति का मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त रास्तों एवं पेयजल योजनाओं के सुधार की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने बीच सड़क पर पत्थर रखकर विरोध जताया। इस मांग पर ध्यान नहीं देने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धारीखेत-तोमिक सड़क के बीच में पत्थर की दीवार लगाकर विरोध जताया। उपाध्यक्ष विक्रम दानू का कहना था कि भैंसखाली से तल्ला धूरा तक सड़क को चार किमी तक सर्वे से बाहर काटा गया है। सड़क का मलबा डंपिंग जोन के बजाय कृषि भूमि में फैंक दिया गया। इससे काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है। पत्थरकोट की पेयजल योजना ध्वस्त होने से 40 परिवार पानी से वंचित हैं। मलबे से क्षतिग्रस्त रास्तों की भी मरम्मत नहीं की जा रही है। उनका कहना था कि इस संबंध में पूर्व में दो बार पीएमजीएसवाइ एवं शासन प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। इसीलिए ग्राम सभा पत्थर कोट के लोगों को सड़क में दीवार लगाकर विरोध जताना पड़ रहा है। मोटर मार्ग निर्माण से पांच मंदिरों को भी क्षति पहुंची है। यदि विभाग ने शीघ्र सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में विभाग के अधिकारियों ने पानी की योजना और रास्तों के सुधार का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें