संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर एडीएम से मुलाकात की। उन्होंने प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचा रही बसों में सुरक्षा कर्मी तैनात करने और चालक परिचालकों को पीपीई किट देने की मांग की। शनिवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने नवीन चंद्र कोठारी के नेतृत्व में एडीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 24 मई को दयासागर स्कूल की बस को गणाई गंगोली में रोककर चालक को धमकाया और दरवाजे में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बसों के चालक परिचालकों की सुरक्षा को देखते हुए गाड़ी में सुरक्षा कर्मी तैनात करने, उनको पीपीई किट देने, चालक-परिचालक का बीमा करने, उनके लिए रहने खाने की व्यवस्था करने और 6 बजे बाद गाड़ियों को नहीं भेजने की मांग की।