फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh protest: सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग का आरोप, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; लगाए आरोप

Tue, 28 May 2024 07:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग का आरोप लगाते हुए तड़ीगांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लास्टिंग से हो रहे खतरे को देखते हुए भूगर्भीय सर्वेक्षण कराए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग का आरोप लगाते हुए तड़ीगांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लास्टिंग से हो रहे खतरे को देखते हुए भूगर्भीय सर्वेक्षण कराए जाने की भी मांग की है।

जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित तड़ीगांव के ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मोस्टामानू से मैला तड़ीगांव की ओर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि उस क्षेत्र में 130 परिवार रहते हैं। पहाड़ी को दरकने से रोकने के लिए पूर्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण भी किया था। अब ब्लास्टिंग कर पहाड़ी की जड़ को ही हिलाया जा रहा है। पहाड़ी में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: हैवान पति...पत्नी पर चाकू से किया वार, शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी; खून से लथपथ मिली महिला

ग्रामीणों ने रात में पत्थर बेचने का भी आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि देर रात तक क्षेत्र में डीजे भी बजाया जा रहा है। ऐसा करने से मना करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में प्रशासन के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। कहा कि घास लेने जाने वाली महिलाओं और बच्चों पर भी पत्थर गिरने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने डीएम से समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई। डीएम रीना जोशी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान उषा देवी, विनोद कुमार, मदन सिंह, गजेंद्र सिंह, हंसा मेहता, योगिता लुंठी, निर्मला देवी, कमला, रजनी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

बदहाल बलाना-फांफर मार्ग की मरम्मत की मांग
लोहाघाट विकासखंड के बलाना-फांफर मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि करीब एक दशक पूर्व विधायक निधि और ग्राम पंचायत वित्त, क्षेत्र पंचायत निधि, जिला पंचायत वित्त आदि मदों से किमतोली-रौंसाल मार्ग से बलाना, डुंगरी, बोरबुंगा और फांफर के लिए पांच किमी मार्ग का निर्माण किया गया था। इसका लाभ तीन ग्राम पंचायतों के साथ तीन प्राथमिक स्कूलों को मिल रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग बिना मानकों के बनाए जाने और देखरेख नहीं होने से इसकी दयनीय हालत हो गई है।

मार्ग पर वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। मोटर मार्ग पर एक किमी सड़क में बरसात के समय मलबा आने से इसकी चौड़ाई कम हो गई। सड़क में जगह-जगह गड्ढे और मिट्टी होने से आवाजाही करने में परेशानियों को देखते हुए गांव के ग्रामीणों ने 15 दिन का श्रमदान कर आवाजाही करने योग्य बनाया लेकिन बरसात के बाद सड़क की स्थिति जस की तस हो जाती है।

ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र समस्याएं का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा, प्रधान बोराबुंगा आरती, कमल सिंह, गोपाल सिंह, कल्याण सिंह, नारायण सिंह, धन सिंह, लक्ष्मण सिंह रहे। 

बदहाल लड़ीधुरा मार्ग को ठीक करने की मांग
लोहाघाट में लड़ीधुरा शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच ने लड़ीधुरा मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग की बदहाली पर नाराजगी जताई है। लड़ीधुरा मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि तीन साल पूर्व आई दैवी आपदा में लड़ीधुरा मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। आपदा में गिरे मलबे से नालियां और कलमठ बंद हो गए थे। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क ठीक करने के साथ ही बंद नालियों और कलमठों को खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जोशी ने बताया कि बीते दिवस हुई भारी बारिश में नाली और कलमठ बंद होने से सारा पानी मार्ग पर आ गया था। उन्होंने मार्ग की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

गुरुद्वारा जाने का मुख्य मार्ग बदहाल
चंपावत के श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा मार्ग खराब होने और नालियां चोक होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

रीठा साहिब गुरुद्वारे में जोड़ मेले संपन्न हो गया है लेकिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। रोजाना 200 से 400 यात्री दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंच रहे हैं लेकिन मार्ग और नालियों के बदहाल होने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा रीठा साहिब से देश-विदेश से हजारों तीर्थ यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। रास्ता खराब होने से यात्रियों की चोट लगने का खतरा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें