फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के सुधारीकरण की मांग पर किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। आलम-दारमा के ग्रामीणों ने सेराघाट झुला पुल से जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते के सुधारीकरण की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के चलते आठ माह पूर्व रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जो अब तक नहीं बना है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त रास्ते पर हम और हमारे बच्चे जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

आलम-दारमा के ग्रामीणों ने गांव में क्षतिग्रस्त रास्ते के सुधारीकरण की मांग पर प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पशुओं को जंगल ले जाना भी मुश्किल हो गया है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग का आज तक सुधारीकरण नहीं किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र क्षतिग्रस्त मार्ग को आवाजाही के लिए नहीं सुधारा गया तो वे तहसील बंगापानी में धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें