पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता और जाखनी के ल
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पर बाखली बरात घर के पास विवेकानंद मार्ग पर गैराज के नाम पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जाखनी की ओर से मंदिर को दान दी गई भूमि पर गैराज बनवा रही है। उन्होंने निर्माण कार्य रोकने के लिए नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने वहां नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जाखनी के पुष्कर सिंह महर ने कहा कि विवेकानंद मार्ग पर जाखनी में बाखली बरात घर के पास उनके पूर्वजों ने 104 साल पहले मंदिर को जमीन दान की थी। इस जमीन पर नगरपालिका की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कर रही है।
इससे पहले नगर पालिका ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अवैध खनन किया और अब उस जगह को अपने लोगों को बांटकर वहां निर्माण किया जा रहा है। इससे धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। अगर नगरपालिका मंदिर को दान की गई जमीन पर अवैध निर्माण करना बंद नहीं किया तो ग्रामीण नगरपालिका में तालाबंदी करेंगे।