मुनस्यारी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लोग। स्रोत: स्वयं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मल्ला जोहार विकास समिति ने भोटिया पड़ाव बागेश्वर में जनजाति समुदाय के लोगों की दुकानों को तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में तहसील पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि छह फरवरी को बागेश्वर में खंड विकास अधिकारी की ओर से जनजाति लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इससे व्यापारियों को लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। कहा है कि उनके दुकानों और कार्यालय में रखे दस्तावेजों को भी नष्ट किया गया। उन्होंने मामले में उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है। यहां समिति के महासचिव लोक बहादुर सिंह जंगपांगी, राजू बृजवाल, डॉ. दुर्गा प्रसाद, गणेश कुमार, गणेश धपवाल आदि मौजूद रहे। संवाद