फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में पूर्व सैनिक रैली कार्यक्रम में हुआ समस्याओं का समाधान

Mon, 23 Feb 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । स्टेशन मुख्यालय के सौजन्य और कुमाऊं स्काउट्स की ओर से सोमवार को भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली में धारचूला, कनालीछीना, डीडीहाट एवं मुनस्यारी के 783 पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने बताया कि रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिक, युद्ध के दिव्यांग और विधवाओं को एकजुट कर यह जताना था कि वह सेवानिवृत्त होने के बाद भी राष्ट्र बलों के अभिन्न अंग बने रहेंगे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग उत्साह के साथ समाज में योगदान देना जारी रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सैनिक/वीर नारियों को सम्मान एवं विशेष अनुदान प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सेना की विभिन्न कल्याण एजेंसी एवं संगठनों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इस दौरान पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य जांच कर पेंशन और पात्रता संबंधी समस्याओं का भी समाधान किया गया। रैली में डीजी कमांडर 119 पैदल सेना ब्रिगेड समूह, कुमाऊं स्काउट्स के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें