फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रियांशु का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन

Fri, 12 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत )। विकासखंड लोहाघाट के बिशंग के डूंगरी फर्त्याल निवासी युवा क्रिकेटर प्रियांशु सिंह का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। प्रियांशु के चयन पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कैलाश सिंह फर्त्याल के पुत्र प्रियांशु वर्तमान में देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अंडर-19 टीम की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण रोहन सिंह ने बताया कि प्रियांशु के पिता अरुणाचल में आईटीबीपी में तैनात हैं। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,सतीश पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, नवीन मुरारी, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, बृजेश माहरा, प्रहलाद सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें