फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी में जुटे देशभर के साहित्यकार

Fri, 12 Jun 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां देश भर के साहित्यकार कार्यक्रम में जुटे। मुख्य अतिथि उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य डॉ. हयात सिंह रावत ने कहा कि बाल साहित्य को बचाने के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। बाल साहित्य संस्थान के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया और सचिव उदय किरोला ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के 16 राज्यों के साहित्यकार शामिल हैं। सभी बाल साहित्य पर चर्चा करेंगे। प्राचार्य भास्करानंद पांडे ने कहा कि डायट में आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय साहित्यकारों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कवि गोष्ठी, कविता वाचन, कहानी वाचन आदि गतिविधियां होंगी। यहां डायट के पूर्व प्राचार्य डीएस पांगती, डॉ. धाराबल्लभ पांडे, डॉ. चंद्रकला वर्मा, प्रकाश जोशी, गोविंद सिंह धपोला, नरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें