राजकीय महाविद्यालय मुवानी में नशा मुक्त भारत की शपथ लेते प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं। स्रोत: स
मुवानी (पिथौरागढ़) । राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से मैराथन का आयोजन किया। इस मौके पर सभी को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे के गर्त में डूबती जा रही है। युवा खेलों से जुड़कर नशे से दूर हो सकते हैं। क्रीड़ा और एनएसएस प्रभारी राजकमल किशोर ने बताया कि पुरुष वर्ग के लिए 10 और महिलाओं के लिए पांच किमी मैराथन का आयोजन थल-मुवानी-गोबराड़ी रोड पर किया गया।
इसमें पुलिस और चिकित्सा विभाग ने सहयोग दिया। पुरुष वर्ग में प्रियांशु कुमार ने पहला, रोहित सिंह रावत ने दूसरा और अमित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में रानी, मनीषा मारकुना, बबीता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। यहां डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. नीमा जोशी, भावना, अलका जोशी, वीरेंद्र सिंह, अंशुल स्वरूप, धर्मेंद्र सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।