फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच लाख से अधिक पौधे रोप चुकी वृक्षमित्र राठौर की बेटी प्रियंका

Sat, 03 Jun 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वृक्ष मित्र कुंवर दामोदर राठौर की बेटी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अभी तक पांच लाख से अधिक पौधे रोप चुकी हैं। वह अपने पिता के पांच करोड़ के पौधे लगाने के संकल्प को पूरा करने के मिशन में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित कुंवर दामोदर राठौर ने पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया था। तीन करोड़ पौधे लगाने के बाद उनका निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी इकलौती पुत्री प्रियंका राठौर ने इस संकल्प को पूरा करने का प्रण लिया है। प्रियंका बताती है कि उनका बचपन पेड़ पौध के बीच में बीता है। हर एक पेड़ उन्हें भाई के समान लगने लगता था। उनके पिता हर रक्षा बंधन पर एक पेड़ को उनसे राखी बंधवाकर उन पौध की रक्षा करने का वचन दिलाते थे। प्रियंका ने सिलिंग के पेड़ों को हर एक उत्तराखंड के मंदिर में लगाने का संकल्प लिया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर मानसरोवर वन में कई सिलिंग के पेड़ लगाए जा चुके हैं। हर साल बरसात में प्रियंका हजारों पौधों का रोपण कर रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें