फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की

विज्ञापन
झूलाघाट सीमा चौकी में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारत- नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की सीमा सुरक्षा को लेकर समन्वयक बैठक हुई। सीमा चौकी झूलाघाट में हुई इस बैठक में सीमा सुरक्षा और विभिन्न चीजों की तस्करी को रोकने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

एसएसबी 55वीं वाहिनी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने, मानव तस्करी और सूचनाओं का आदान प्रदान कर आपसी समन्वय बनाकर मैत्री पूर्ण रवैया अपनाने को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर कोरोना महामारी के दौरान सरकार से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने संबंधी बातों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में बैतड़ी के डीएसपी एपीएफ गणेश साह, डीएसपी नेपाल पुलिस नारायण प्रसाद अधिकारी, लेखाकर भंसार नेपाल निरीक्षक गोविंद सिंह रावल, गुप्तचर विभाग, पुलिस स्पेशल ब्रांच, स्थानीय अभिसूचना विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें