पिथौरागढ़। राजकीय इंटर काॅलेज गुरना में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर एंड गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बनाने की जानकारी दी गई।
पीएचसी के चिकित्साधिकारी जयवर्द्धन रघुवंशी एवं डॉ. ज्योति चंद ने चिकित्सा क्षेत्र की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए छात्रों को ही ईमानदारी के साथ तैयारी करनी होगी। डॉ. अशोक पंत ने व्यावसायिक कोर्स के बारे में बताया। यहां प्रधानाचार्य डॉ. टीएन जोशी, एसएमसी अध्यक्ष कमला लोहनी आदि मौजूद रहीं।