फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चौमेल में हुईं रामलीला मंचन की तैयारियां

Sat, 26 Sep 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के चौमेल में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी की ओर से पात्रों का अंतिम चयन कर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस वर्ष चौमेल की रामलीला 51वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी ने बताया कि रामलीला का मंचन 21 अक्टूबर से किया जाएगा। कलाकार संवाद, अभिनय और मंचन की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं। इस वर्ष राम की भूमिका शैलजा बिष्ट और लक्ष्मण की भूमिका डौली बिष्ट निभाएंगी। पिछले दो वर्षों से सीता की भूमिका पूजा महर निभा रही हैं। रिहर्सल में रावण की भूमिका गणेश सिंह बिष्ट, दशरथ की भूमिका महेश चंद्र पाठक और विश्वामित्र की भूमिका महेश पाठक निभा रहे हैं। रामलीला के सफल मंचन को लेकर कमेटी और कलाकार तैयारियों में जुटे हुए हैं। 51वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें